बस्ती, मार्च 15 -- बस्ती, निज संवाददाता। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में अंतरराष्ट्रीय ग्लूकोमा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, सेविकाओं और प्राध्यापकों को ग्लूकोमा के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आहार एवं पोषण विशेषज्ञ नीरज पांडेय ने बताया कि ग्लूकोमा आंखों की एक ऐसी बीमारी है जिसमें आंख के अंदर का दबाव बढ़ने के कारण दृष्टि तंत्रिका (ऑप्टिक नर्व) को नुकसान पहुंचता है। समय पर पहचान और उपचार नहीं होने पर यह स्थायी अंधेपन का कारण बन सकता है। इसलिए 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को समय-समय पर अपनी आंखों की जांच अवश्य करानी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति को आंखों में दर्द, धुंधला दिखाई देना, सिरदर्द या रोशनी के चारो ओर घेरे दिखाई दें तो तुरंत नेत्र विशेषज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.