एनएसएस कैंप से होता है नेतृत्व क्षमता का विकास
हरिद्वार, मार्च 20 -- गुरुकुल कांगड़ी विवि के कन्या गुरुकुल परिसर की एनएसएस इकाई के विशेष शिविर के आखिरी दिन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व बताया गया। शुक्रवार को स्वयंसेविकाओं ने योग सत्र के साथ इसकी शुरुआत की। कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने स्वयंसेविकाओं को शुभकामना संदेश भेजा। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने कहा कि ऐसे कैंप छात्राओं में सामाजिक जिम्मेदारी, नैतिक मूल्य और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। इस मौके पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संगीता मदान, पार्षद आकर्षिका शर्मा, प्रो. बबीता शर्मा, राहुल प्रकाश, राजेश कुमार, शोभा देवी और रोहित कुमार गोयल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.