रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। पंडरा स्थित संजय गांधी मेमोरियल कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा राजकीयकृत मध्य विद्यालय में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस पदाधिकारी डॉ. पम्पा सेन विश्वास के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा, जहां काम, वहां हम। उन्होंने जोर दिया कि एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी राष्ट्र सेवा के संस्कार सीखते हैं। मुख्य अतिथि डॉ. सुदेश साहू ने महाविद्यालयों में ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता को छात्र जीवन की सफलता के लिए अनिवार्य बताया। वहीं, एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. किशोर सुरीन ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और भाषण की शानदार प्रस्तुतियां दीं। मौके पर प्राचार्य डॉ. वनिता दिवाकर, डॉ. सुखदेव साहू सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.