रुडकी, दिसम्बर 17 -- नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से स्पर्श गंगा दिवस पर गोष्ठी की गई। इसमें लगातार बढ़ रहे जल प्रदूषण को लेकर चिंता जताई गई। साथ ही इस चुनौती से निपटने के लिए ग्राम स्तर पर लोगों को जागरूक करने का सुझाव भी दिया गया। कॉलेज प्रबंधक डॉ. घनश्याम गुप्ता ने गोष्ठी की शुरुआत की। उन्होंने कहा की पानी के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है। प्रकृति ने हमें पानी का असीम भंडार दिया है, मगर हम इसका उपयोग सोच समझकर नहीं कर रहे हैं। हमारी ही नासमझी की वजह से जल प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। यह सिर्फ भारत के नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए चुनौती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...