प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 25 -- कुंडा, संवाददाता। एमएएस डिग्री कॉलेज शेखपुर आशिक में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवियों ने रैली निकालकर लोगो को विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक किया। डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह, प्रबोध श्रीवास्तव, प्रधानपति अरुण कुमार, सुहेल, तौकीर, दिनेश, लवलेश, रईश आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...