काशीपुर, मार्च 11 -- काशीपुर। सुदामा लाल राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय काशीपुर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज काशीपुर का राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का बुधवार को समापन हुआ। शिविर में विभिन्न गतिविधियों जैसे बौद्धिक सत्र, मलिन बस्ती में स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति, नुक्कड़ नाटक, साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी दी गई। समापन पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या गीता जायसवाल, मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद, देवभूमि की नव निर्वाचित सदस्या एकता बंसल, रेनू अग्रवाल रहीं। शिविर के संचालन में सआरसी समन्वयक सुरेश सिंह का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम अधिकारी भावना, रीता, एक्सपर्ट रॉक के अन्तर्गत एनसीसी कैप्टन मनीष, प्रभात सक्सेना, दीपक शर्मा, कुसुम सेमवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.