प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के श्रीमती पनाऊ देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय केवटली में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय शिविर का समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आसपुर देवसरा थाने के उपनिरीक्षक अवधराज यादव, अति विशिष्ट अतिथि उपनिरीक्षक थाना आसपुर देवसरा शिवम त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंधक राम लवट यादव, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी रहे। प्रबंधक राम लवट यादव, कार्यक्रमाधिकारी डॉ. राम शिरोमणि यादव, कृष्ण कुमार यादव ने विचार रखे। संचालन प्रवक्ता माताफेर यादव ने किया। कृष्ण कुमार यादव, विनय विश्वकर्मा, सुलोचना,यादवेन्द्र यादव, वीरेंद्र यादव, शिवमंगल यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...