मेरठ, मार्च 19 -- संजय गांधी पीजी कॉलेज सरूरपुर के तत्वावधान में गांव भूनी में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का गुरुवार को समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनको उपस्थित लोगों ने सराहना की। शिविर के अंतिम दिन स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र मिश्रा के निर्देशन में पूरे शिविर का संचालन किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता, शिक्षा, सामाजिक जागरुकता व जनसेवा से संबंधित संदेशों का प्रचार-प्रसार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...