प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 3 -- कुंडा, संवाददाता। राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में किए गए कार्यों को दूसरो को जागरूक करने के साथ ही अपने जीवन का हिस्सा बनाने का प्रयास करें। स्वयं सेवी एनएसएस के कार्यों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। यह बातें नंदन महाविद्यालय चतुरगढ़ बिसहिया के सात दिवसीय एनएसएस के शिविर के समापन समारोह में प्राचार्य डॉ.तीर्थमणि त्रिपाठी ने कहीं। कार्यक्रमाधिकारी डॉ. धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने शिविर में स्वयं सेवकों के किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर डॉ.वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, डॉ. शैलेन्द्र कुमार पांडेय, डॉ. राकेश यादव, शरद शुक्ला, अक्षिता प्रजापति, कोमल, शशांक आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...