रामपुर, फरवरी 19 -- राजकीय रजा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाइयों के वार्षिक शिविर के पांचवे दिन बुधवार को स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं दृारा प्राथमिक विद्यालय प्रांगण की साफ-सफाई व पौधारोपण इत्यादि का कार्य किया गया। स्वयंसेवक व स्वयं सेविकाओं ने ग्राम भुर्जी की मड़ैया गांव में जाकर ग्रामीणों को नशा मुक्ति व मतदान के लिए जागरूक किया गया और मध्यकाल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नशा एंव कुष्ठ उन्मूलन के डॉ शहजाद ने छात्र छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के बारें में जागरुक करते हुए कहा कि नशा करने से हमें शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वन विभाग के रेंजर शिव शंकर यादव ,वनरक्षक विक्रम सिंह दिवाकर ,वनरक्षक विजय गिरि ने विधार्थियों को जल संसाधन एंव पर्यावरण संरक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.