जमुई, अप्रैल 23 -- झाझा,निज संवाददाता झाझा स्थित मुंगेर विवि के अंगीभूत डीएसएम कॉलेज में इन दिनों जारी राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर के तीसरे दिन बुधवार को एनएसएस की निर्धारित थीम, समाज सेवा एवं स्वच्छता जागरूकता के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान,विषय पर वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के प्रतिभागियों ने ज्ञान और तर्क की कसौटी पर कसे अपने विचारों की प्रस्तुति से सबको प्रभावित किया। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ.शाहिद अख्तर अंसारी की अगुवाई में परवान चढ़े उक्त कार्यक्त्रम में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता के महत्व पर अपने महत्वपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु तीन शिक्षकों यथा डॉ.ज्योति कुमार,डॉ.जितेन्द्र कुमार लालवाणी एवं प्रो.बीएन सुभाष की जूरी गठित की ...