आजमगढ़, फरवरी 21 -- दीदारगंज। मार्टीनगंज तहसील के ओमप्रकाश मिश्र स्मारक महाविद्यालय मोलनापुर अहमदबख्श फुलेश के ओमप्रकाश मिश्र कालेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन हुआ। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय समन्वयक मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार पांडेय ने किया। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि को प्राचार्य डॉ. धीरेंद्र मिश्र ने अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य विनीत दुआ, ,डा. कमाल अख्तर, डा. सतीश त्रिपाठी, डा. प्रतिमा सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, अंजली पांडेय आदि उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.