पीलीभीत, मार्च 11 -- पीलीभीत। उपाधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्रा इकाई की ओर से सात दिवसीय विशेष शिविर लगाया गया। छात्र छात्राओं ने स्वच्छ भारत अभियान रैली निकालकर जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. दुष्यन्त कुमार ने रैली की रवाना किया। स्वच्छता अभियान कंपोजिट विद्यालय, ग्राम बरहा में चलाया गया। स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत शिविर स्थल से की गई, जहाँ स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ सफाई कार्य प्रारंभ किया। इस अभियान का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह ने बताया कि सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। इस मौके पर डॉ. शेफाली, कुंदन लाल, छात्र नरेंद्र कुमार, मंगल पांडेय, मानव...