औरंगाबाद, जनवरी 22 -- दाउदनगर महाविद्यालय में गुरुवार को एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. एमएस इस्लाम के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वयसेवकों ने पूरे परिसर की सफाई की। अभियान का उद्देश्य परिसर को साफ-सुथरा और स्वास्थ्यवर्धक बनाना और छात्र-छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के कक्ष, बरामदे, गलियारों और आसपास के खुले क्षेत्रों की सफाई की। स्वयंसेवकों ने सफाई करते हुए स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत का संदेश साझा किया और नियमित जीवन में स्वच्छता को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और एन.एस.एस. कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. देव प्रकाश ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं है, बल्कि समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ वात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.