मधेपुरा, फरवरी 5 -- मधेपुरा। ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में मनोविज्ञान के प्राध्यापक डॉ. राकेश कुमार ने राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वितीय इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव के समक्ष अपना योगदान दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि डॉ. राकेश ने महाविद्यालय में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग की अनुशंसा के आलोक में 3 सितंबर, 2024 को योगदान दिया है। इस अवसर पर बीएनएमयू, मधेपुरा के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुधांशु शेखर भी उपस्थित थे। शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.