आरा, सितम्बर 3 -- -एनएसएस की संयुक्त बैठक में एक दर्जन एजेंडों पर बनी सहमति -विशेष शिविर और नियमित सामाजिक गतिविधियों को गति देने पर जोर -रक्तदान, स्वच्छता व पौधारोपण अभियान नियमित रूप से चलाने पर बनी सहमति आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में गुरुवार को अंगीभूत एवं संबद्ध डिग्री कॉलेजों के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने की। इसमें युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के बिहार-झारखंड क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. विनय कुमार भी मौजूद रहे। संचालन एनएसएस समन्वयक डॉ. साधना रावत ने किया।

बैठक की चर्चाबैठक में एनएसएस की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने और स्वयंसेवकों की भागीदारी बढ़ाने से संबंधित करीब एक दर्जन एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हु...