कौशाम्बी, मार्च 24 -- भवंस मेहता महाविद्यालय प्रांगण में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विशेष शिविर का भव्य शुभारंभ उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का वातावरण सेवा, समर्पण और सामाजिक जागरूकता के भाव से ओत-प्रोत दिखाई दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिले के एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. पवन कुमार ने छात्र-छात्राओं को एनएसएस की महत्ता, उसके उद्देश्यों और समाज में उसकी भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है, जो उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील बनाता है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रबोध श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के शिविर छात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.