रामनगर, अप्रैल 1 -- रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद एनएसएस बी और सी प्रमाण पत्र परीक्षा 16 अप्रैल को होगी। बुधवार को शिक्षा बोर्ड के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रदेश भर में 157 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्रों में परीक्षा 11 बजे से 12:30 बजे तक होगी। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र व नामावलियां संबंधित विद्यालयों के लॉगिंग आइडी पर अपलोड किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...