पीलीभीत, फरवरी 24 -- पीलीभीत। रामलुभाई सहानी राजकीय महिला महाविद्यालय की ओर से गाँव बिलगवां में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय दिवस पर सड़क सुरक्षा जागरूकता विषय पर शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना था। कार्यक्रम के अंतर्गत हेलमेट जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें स्वयंसेवकों ने हेलमेट पहनें - जीवन बचाएं एवं सुरक्षित चलें - सुरक्षित रहें जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। यातायात नियमों पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.