देहरादून, जनवरी 3 -- देहरादून। महादेवी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, देहरादून का राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का सात दिवसीय शिविर शनिवार से राजकीय इंटर कॉलेज, पटेल नगर में प्रारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद आलोक कुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम अधिकारी किरण सिंह ने बताया कि शिविर में 22 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। प्रधानाचार्य सीमा रस्तोगी ने शिविर को भाईचारे और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.