प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 10 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। श्रीमती पनाऊ देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय केवटली आसपुर देवसरा में एनएसएस की तीनों इकाइयों के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रबंधक रामलवट यादव ने कहा कि विशेष शिविर में सामुदायिक कार्य करने का अनुभव प्राप्त करें। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर शिविर के शामिल विद्यार्थियों को रवाना किया। प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार त्रिपाठी, कार्यक्रमाधिकारी डॉ. राम शिरोमणि यादव, कार्यक्रमाधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने विचार रखे। संचालन राजनीतिशास्त्र प्रवक्ता माताफेर यादव ने किया। इस दौरान जयनाथ यादव, विनय विश्वकर्मा, सुलोचना, यादवेन्द्र यादव, वीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.