बेगुसराय, अप्रैल 19 -- मंझौल, एक संवाददाता। आरसीएस कॉलेज मंझौल में रविवार को एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ राघवेंद्र प्रसाद सिन्हा ने कहा कि एनएसएस का मूल लक्ष्य विद्यार्थियों के भीतर नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। उन्होंने जोर दिया कि हम चाहे किसी भी पद पर आसीन हो जाएं, अंततः हमें समाज में ही रहना है। यदि हमारे पास नेतृत्व के गुण होंगे, तो हम समाज को सही दिशा दे सकेंगे। सहायक प्राध्यापक डॉ. गंगा सागर दीनबंधु ने कहा कि युवाओं को राष्ट्रीय सेवा योजनाओं से जुड़कर ना केवल अपने व्यक्तित्व विकास करना चाहिए बल्कि समाज राष्ट्र के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार पासवान ने ऊर्जावान रहने का संदेश दिया। सात दिनों की सेवा कार्यों का प्रतिवेदन सीनियर वालंटि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.