शामली, फरवरी 3 -- शहर के आरके पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के लिए ग्राम मुंडेट कलां का चयन किया गया, जहां एनएसएस स्वयंसेवकों ने जनकल्याण एवं सामाजिक उत्थान से जुड़ी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य लोकेश कुमार तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रोहित राणा, डॉ. प्रीतम सिंह एवं प्रो. गायत्री त्रिपाठी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों ने एनएसएस का लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जा और अनुशासन से भर दिया।प्राचार्य लोकेश कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए जल संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि जल है तो कल है। इस संदेश को लेकर गांव तक पहुंचना सराहनीय प्रयास है। जल की प्रत्येक बूंद का संरक्षण ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.