एनएसएस-एनसीसी के संयुक्त अभियान में किया वृहद पौधरोपण
पीलीभीत, जुलाई 8 -- पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त तत्वावधान में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए सभी ने पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार शर्मा के निर्देशन में हुआ। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन का आधार हैं। मुख्य अतिथि जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव ने कहा कि पौधारोपण केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक हर वर्ष एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो पर्यावरण संबंधी अनेक समस्याओं का समाधान संभव हो सकता है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.