देहरादून, मार्च 23 -- देहरादून। एसजीआरआर के एनएसएस इकाई ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रैली में हिस्सा लिया। सात दिवसीय शिविर के तीसरा दिन वंदन और योग के साथ आरंभ हुआ। इस दौरान आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो. विजय रावत ने सभी स्वयंसेवियों को व्यक्तित्व विकास एवं शोध के विषय में विस्तार से समझाया। सोमवार को आयोजित रैली में उच्च शिक्षा निर्देशक के आदेश पर सभी स्वयंसेवियों ने हिस्सा लिया। रैली में शामिल होकर सभी ने स्वास्थ्य और सांस्कृतिक जैसे विषयों की जानकारी ली। शिविर में डॉ अनीता मनोरी ध्यानी, डॉ आनंद सिंह राणा, डॉ अनीता मालियांन, डॉ श्वेता सिंह, डॉ महेश कुमार, एनएसएस कर्मी सुखविंदर और जितेंद्र मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.