सहारनपुर, फरवरी 25 -- बुधवार को आईआईएमटी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने कोलकी कला स्थित शिविर स्थल, ग्राम सचिवालय, अंबेडकर भवन आदि स्थानों पर वृक्षारोपण किया। जल संरक्षण व प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने हेतु भी स्वयंसेवकों द्वारा रैली का आयोजन किया गया। संस्था निदेशक डॉ अंजू वालिया ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं यह पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पौधों की देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.