दुमका, अगस्त 17 -- मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय रानेश्वर की ओर से भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय के निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी ने अपने-अपने गोद लिए गांव बागतिपारा, मोचीपारा, बड़ा कामती, पड़िहारपुर, रानेश्वर, शिव मंदिर के पीछे आदि गांव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम की आयोजन की गई। मौके पर त्याग, समर्पण, देश भक्ति की भावना को जागृत किया गया l इस अवसर पर प्रभारी प्रचार्य प्रोफेसर नब कुमार एनएसएस इकाई 1, 2, 3, 4 व 5 के कार्यक्रम पदाधिकारी के कार्यों की सराहना किया। इस सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद इस महाविद्यालय से छात्रों की मानसिक एवं बौद्धिक विकास पर बल दिया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: हर घर तिरंगा अभियान में डीके कॉलेज ने जगाई राष्ट्रभक्ति की अलख उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रम पदाधिका...