भागलपुर, सितम्बर 22 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय बिहार-झारखंड द्वारा बिहार एवं झारखंड के कार्यक्रम समन्वयकों एवं कार्यक्रम पदाधिकारी के लिए पटना में दो दिवसीय अधिवेशन शुरू हो गया। इस अधिवेशन में टीएमबीयू का नौ सदस्यीय कार्यक्रम पदाधिकारी और विवि समन्वयक हिस्सा लेने पहुंचे हैं। सोमवार को पहले दिन उन्हें स्वयंसेवा अभिप्रेरणा के बारे में जानकारी दी गई। उद्घाटन सत्र में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने स्वच्छता और पौधरोपण को एनएसएस का मुख्य अभियान बनाने का अनुरोध किया। इसे बाद 21वीं सदी में स्वयंसेवा के गुण पर अतुल पांडेय ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। आलोक कुमार ने रक्तदान और अन्य बीमारियों से रोकथाम हेतु जरूरी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- 21 एवं 22 सितंबर को आयोजित होगा दो दिवसीय राज्य स्तरीय एनएसएस ...