एनएसई ने सैनिकों को दी वित्तीय जानकारी
लखनऊ, मई 29 -- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की देखरेख में मध्य कमान मुख्यालय में सेना के जवानों को वित्तीय जानकारियां दीं। इसके लिए शुक्रवार को वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मध्य कमान मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सेवारत जवानों के बीच वित्तीय साक्षरता, निवेशकों में जागरूकता और जिम्मेदार निवेश प्रथाओं को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में सभी रैंकों के सेना के जवानों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। मध्य कमान के चीफ ऑफ स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल सीजे जयचंद्रन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर सेबी के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार, एनएसई के मुख्य नियामक अधिकारी अंकित शर्मा और उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने कई पहलुओं पर जवानों को जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.