नई दिल्ली, मार्च 13 -- IFCI share price: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आईपीओ को लेकर हलचल तेज हो गई है। दरअसल, स्टॉक एक्सचेंज ने इसके लिए मर्चेंट बैंकरों और कानूनी सलाहकारों की नियुक्ति कर ली है। इस फैसले के बाद 13 मार्च, शुक्रवार को शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी IFCI लिमिटेड के शेयरों में अचानक उछाल आ गया। बीएसई पर शेयर 10.75% तक चढ़कर Rs.59.84 पर पहुंच गया। यह उछाल इसलिए भी अहम है क्योंकि शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार बुरी तरह क्रैश हुआ। बहरहाल, आइए जानते हैं कि आखिर क्या कारण हैं कि एनएसई आईपीओ का असर IFCI लिमिटेड के शेयर पर पड़ा है। यह भी पढ़ें- निवेशक की मौत के बाद उसके सिक्योरिटीज का क्या होगा? सेबी का है यह प्रस्तावIFCI का क्या है कनेक्शन? दरअसल, IFCI और NSE के बीच संबंध उनकी होल्डिंग स्ट्रक्चर में जुड़ी है। IFCI के पास स्टॉक होल्...