नई दिल्ली, जुलाई 6 -- नई दिल्ली। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) करीब 30,000 करोड़ रुपये के आकार वाला अपना बहुप्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) इस वर्ष सितंबर में लाने की तैयारी कर रहा है। इस आईपीओ के आने के साथ देश के सबसे बड़े शेयर बाजार एनएसई का मूल्यांकन पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाने का अनुमान है। आईपीओ के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए एनएसई जल्द ही प्रचार अभियान शुरू करने जा रहा है। निर्गम के सफल रहने की स्थिति में यह अक्टूबर, 2024 में आए हुंदै मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के निर्गम के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ सकता है। यह भी पढ़ें- निवेशकों के लिए बड़ी अपडेट! NSE ला रहा देश का सबसे बड़ा IPO, Rs.25,000 करोड़ जुटाने की तैयारी यह भी पढ़ें- इस सस्ते IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, इश्यू प्राइस से 17% उछला स्टॉक, कीमत अब भी 100...