एनएसआई ने 700 पेड़ों पर चला दी आरी, लकड़ी भी गायब
कानपुर, जून 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) में 700 से अधिक पेड़ों पर चोरी-छिपे आरी चलवा दी गई। इतना ही नहीं लकड़ी भी गायब हो गई। वन विभाग का आरोप है कि एनएसआई ने इसके लिए कोई अनुमति भी नहीं ली। काटे गए पेड़ों में प्रतिबंधित प्रजाति के भी पेड़ हैं, जिनके काटने पर सरकार की पाबंदी है। देर रात तक मुख्य वन संरक्षक जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर रहे थे। काटे गए पेड़ों में गूलर, लसोड़ा, नीम, शीशम, कंजी, चिलबिल, केसिया, कनेर और बिलायती बबूल समेत दर्जनों प्रजाति के पेड़ हैं। करीब पांच एकड़ भूभाग में यह पेड़ लगाए गए थे। बताते हैं कि पेड़ों को 10-20 साल पहले पौधरोपण अभियान के तहत लगाया गया था। गन्ने का खेत बनाने के लिए पेड़ों को कटवा दिया गया। वन विभाग का कहना है कि शिकायत पर एक-दो बार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.