कानपुर, जून 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नेशनल शुगर इंस्टीट्यूट (एनएसआई) परिसर में लगे 722 पेड़ों को काटने के मामले में वन विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। एनएसआई की निदेशक समेत पांच लोगों व अज्ञात के खिलाफ कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच सब इंस्पेक्टर शुभम पांडेय को सौंप दी है। एफआईआर के मुताबिक एनएसआई में हरियाली पर आरा चलाने के साथ सरकारी संपत्ति के गोलमाल का भांडा एनएसआई के ही कर्मचारी संगठनों ने फोड़ा था। एनएसआई के कर्मचारी संघ के मंत्री अजीत कुमार, सभापति अरविंद कुमार सविता की शिकायत पर वन विभाग की टीम सक्रिय हुई।सुरक्षाकर्मियों ने नहीं खोला था ताला: 27 मई को क्षेत्रीय वन अधिकारी जांच करने के लिए एनएसआई गए थे। यह भी पढ़ें- एनएसआई ने 700 पेड़ों पर चला दी आरी, लकड़ी भी गायब कटान स्थल चहारदीवारी में होने क...