एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
रुद्रपुर, जुलाई 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) से एमबीबीएस सीटों की मान्यता नहीं मिलने के बाद मंगलवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजकीय मेडिकल कॉलेज की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीडीओ, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य, कार्यदायी संस्था, प्रोजेक्ट प्रबंधक, ठेकेदार और अन्य अधिकारियों ने निर्माण कार्य और एनएमसी की ओर से बताई गई कमियों पर विस्तार से चर्चा की। जिलाधिकारी ने शेष निर्माण कार्य और आवश्यक व्यवस्थाएं अगले 15 दिनों में पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि दोबारा निरीक्षण से पहले सभी कमियां दूर की जा सकें। एनएमसी की निरीक्षण रिपोर्ट में फैकल्टी की भारी कमी, अधूरी आधारभूत संरचना और आवश्यक संसाधनों की कमी सामने आई थी। यह भी पढ़ें- डीएमसी में एमबीबीएस की 30 सीटें बढ़ाई गई मान्यता के लिए न्यूनतम 81 फैकल्टी सदस्यों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.