बरेली, अप्रैल 9 -- नकटिया नदी का सर्वेक्षण करने बुधवार को आई एनएमसीजी टीम के अधिकारियों को वहां गंदगी का अंबार मिला। चारों तरफ कूड़े का ढेर लगा था। टीम 10 अप्रैल तक नदी का सर्वेक्षण करेगी। केंद्र सरकार जल शक्ति मंत्रालय जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिलशन की तरफ से छोटी नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में एनएमसीजी की परियोजना अधिकारी डॉ. कृति वर्मा और लघु नदी पुनर्जीवन विशेषज्ञ हरीश कुमार महावर नकटिया नदी का सर्वेक्षण करने पहुंचे। वहां मौके पर गंदगी का ढेर लगा मिला। पॉलिथिन और कूड़ा फैला था। टीम के साथ नोडल अधिकारी बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता, जल निगम, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी थे। टीम ने काफी देर तक नकटिया नदी के आसपास के इलाकों को देखा। यहां प्र...