एनएमडीसी कोयले का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करेगी
नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में तापीय कोयले का वाणिज्यिक उत्पादन शुरू करेगी। कंपनी का चालू वित्त वर्ष में करीब 10 लाख टन कोयला बेचने का लक्ष्य है। इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाली हैदराबाद मुख्यालय वाली एनएमडीसी देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी है और भारत की लौह अयस्क जरूरत का करीब 20 प्रतिशत पूरा करती है। कंपनी ने वर्ष 2030 तक खनन कारोबार में विविधता लाने की योजना तैयार की है। इसका उद्देश्य सरकार के 'विकसित भारत' के लक्ष्य में योगदान देना और देश में बढ़ती औद्योगिक जरूरतों के लिए विभिन्न खनिजों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.