प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- राष्ट्रीय चिकित्सक संगठन (एनएमओ) काशी प्रांत की ओर से ग्राम सराय जमुआरी में मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर आयोजित किया। जिसमें काफी संख्या में आए मरीजों का चेकअप कर निःशुल्क दवाएं दी गईं। एनएमओ काशी प्रांत के संयुक्त सचिव डॉक्टर जेपी वर्मा ने सभी अतिथियों को मां सरस्वती का चित्र व अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत और सम्मान किया। स्वास्थ्य शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रदेश महासचिव व उच्च न्यायालय लखनऊ के अपर शासकीय अधिवक्ता प्रथम रामानंद कटियार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि एनएमओ चिकित्सा पेशेवरों, शिक्षकों और छात्रों का एक राष्ट्रवादी संगठन है। इसका मुख्य कार्य "स्वास्थ्य सेवा से राष्ट्र सेवा" के सिद्धांत पर चलते हुए चिकित्सा क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.