जमशेदपुर, सितम्बर 23 -- सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर के मेडिकल सेल के तत्वावधान में बुधवार को 11वें आयुर्वेद दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली, स्वास्थ्य संरक्षण और रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। संस्थान के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधुरी के स्वागत संबोधन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. चित्रा सिंह ने आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों, संतुलित आहार और नियमित दिनचर्या पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद का दृष्टिकोण केवल उपचार तक सीमित न होकर स्वास्थ्य संरक्षण पर विशेष बल देता है। चिकित्सा सलाहकार समिति के अध्यक्ष डॉ. वी. सी. श्रीवास्तव ने भी आयुर्वेद के महत्व को रेखांकित किया। यह भी पढ़ें- आयुर्...