एनएमएल में राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता 'बेस्ट ऑफ द बेस्ट वेल्डर्स' का शुभारंभ
जमशेदपुर, सितम्बर 22 -- सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला में राष्ट्रीय कौशल प्रतियोगिता 'बेस्ट ऑफ द बेस्ट वेल्डर्स-2026' का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ वेल्डिंग जमशेदपुर शाखा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्र के लिए कुशल वेल्डरों को तैयार करना है। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी और आईआईवी अध्यक्ष डॉ. आनंद प्रभाकरन रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने औद्योगिक सुरक्षा, विनिर्माण और 'विकसित भारत@2047' के लक्ष्य में उच्च गुणवत्ता वाली वेल्डिंग की अनिवार्यता पर जोर दिया। प्रतियोगिता में तीन महिला प्रतिभागियों समेत लगभग 33 वेल्डर दो अलग-अलग श्रेणियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान एनएएमएल की अत्याधुनिक टीआईजी, एमआइजी और रोबोटिक वेल्डिंग तकन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.