एनएमएल में धातु पाइप प्रशिक्षण संपन्न, वैज्ञानिकों ने दिए तकनीकी व्याख्यान
जमशेदपुर, नवम्बर 7 -- एनएमएल में केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के अधिकारियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय एक्सपोजर प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑन मेटैलिक पाइप्स का शुक्रवार को समापन हो गया। इसका उद्देश्य धातु पाइपों की सामग्री विशेषताओं, निर्माण प्रक्रियाओं, प्रासंगिक मानकों, परीक्षण, निरीक्षण और गुणवत्ता मूल्यांकन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रतिभागियों की तकनीकी समझ को मजबूत करना था। इस दौरान एनएमएल के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों ने कई तकनीकी व्याख्यान, संवादात्मक सत्र तथा व्यावहारिक प्रदर्शन प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों को धातु पाइपों के धातुकर्म, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों, परीक्षण पद्धतियों, गैर-विनाशकारी परीक्षण (एनडीटी), संक्षारण, सुरक्षात्मक कोटिंग और निरीक्षण प्रक्रियाओं की विस्तृत व्यावहारिक जानकारी प्राप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.