एनएमएल में छात्र भ्रमण कार्यक्रम, 121 विद्यार्थियों ने लिया भाग
जमशेदपुर, अगस्त 1 -- एनएमएल जमशेदपुर ने केंद्रीय पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय छात्र भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और उन्हें अनुसंधान व नवाचार से परिचित कराना था। इसमें 121 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 69 बालक और 52 बालिकाएं थीं। साथ में छह शिक्षकों ने भी भाग लिया। पंजीकरण के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ एमटीई प्रभाग के वरिष्ठतम वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. एस. शिवप्रसाद के उद्घाटन संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच और जिज्ञासा विकसित करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही एनएमएल की विभिन्न अनुसंधान गतिविधियों की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में यूजी-पीजी के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.