एनएमएल ने सर्क्युअर प्राइवेट लिमिटेड के साथ खराब हो चुकी बैटरी रिसाइक्लिंग तकनीक पर किया करार
जमशेदपुर, जून 17 -- जमशेदपुर स्थित सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) ने बेंगलुरु की सर्क्युअर प्राइवेट लिमिटेड के साथ लिथियम-आयन बैटरी रिसाइक्लिंग तकनीक हस्तांतरण का करार किया है। इस तकनीक के माध्यम से खराब बैटरियों से लिथियम, कोबाल्ट, निकिल, मैंगनीज, तांबा, ऐलुमिनियम और ग्रेफाइट जैसे मूल्यवान पदार्थों की वैज्ञानिक तरीके से रिकवरी की जा सकेगी। एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी और कंपनी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए इस समझौते को बैटरी कचरा प्रबंधन, संसाधन सुरक्षा और परिपत्र अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे आयात निर्भरता कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- सीएसआईआर-एनएमएल में बिहाइंड द टीचर्स डेस्क का शुभारंभ यह भी पढ़ें- श्रीनाथ विश्वविद्यालय और एनआईएसएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.