हजारीबाग, जून 24 -- केरेडारी, प्रतिनिधि । एनएमएल चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा सीएसआर के तहत बुधवार को क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पगार पिट कार्यालय परिसर में परियोजना प्रभावित क्षेत्रों के 13 युवा क्लबों को विभिन्न खेल सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर केरेडारी प्रमुख सुनीता देवी, चट्टी बरियातु के मुखिया झरीलाल महतो, सीबीसीएमपी के एजीएम पी. वी. खांडवे, एजीएम यतीश कुमार, के पंसस प्रतिनिधि महेंद्र रजक,ज्ञान पासवान , समेत विभिन्न युवा क्लबों के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...