एनएमएल केरेडारी ने चलाया स्वच्छता अभियान
हजारीबाग, मई 22 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत एनएमएल केरेडारी की ओर से शुक्रवार को बसरिया उच्च विद्यालय परिसर में स्वच्छता जागरूकता शिविर एवं पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना के मार्गदर्शन एवं संस्कृति महिला समिति के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान संस्कृति महिला समिति की उपाध्यक्ष मीनाक्षी सक्सेना ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, जागरूकता एवं सतत जीवनशैली के महत्व की जानकारी देते हुए दैनिक जीवन में स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। वहीं हजारीबाग आरोग्यम की डॉ पल्लवी ने छात्राओं को स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.