एनएमएल केडी माइंस में दस मार्च से कोयला खनन ठप, 20 करोड़ से अधिक का नुकसान
हजारीबाग, मार्च 24 -- केरेडारी, प्रतिनिधि । एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की केरेडारी कोयला खनन परियोजना में 10 मार्च से कोयला खनन और प्रेषण कार्य पूरी तरह ठप हो गया है। खास बात यह है कि यह पहली बार है जब बिना किसी आंदोलन या हड़ताल के खनन कार्य बंद पड़ा है। सूत्रों के अनुसार, इस माइंस में प्रतिदिन लगभग 19 हजार मीट्रिक टन कोयला उत्पादन हो रहा था, जो अचानक बंद हो जाने से कंपनी और सरकार दोनों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। अब तक करीब 20 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। परियोजना में कार्यरत मजदूरों की स्थिति भी प्रभावित हुई है। लगभग 1300 स्थानीय और 200 बाहरी मजदूर यहां काम कर रहे थे। हालांकि मजदूर रोज ड्यूटी पर पहुंच रहे हैं, लेकिन काम नहीं होने के कारण उन्हें बैठाकर रखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, पिछले तेरहदिनों से उत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.