एनएमएल का 42 छात्रों ने किया भ्रमण
जमशेदपुर, जुलाई 19 -- सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल) ने शुक्रवार को 'जिज्ञासा' कार्यक्रम के तहत अक्षर इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। इसका उद्देश्य स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार के प्रति रुचि जगाना था। भ्रमण में 42 छात्र-छात्राओं और 5 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। सीएसआईआर-एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वैज्ञानिक जिज्ञासा ही नवाचार की नींव है।छात्रों ने प्रयोगशाला के उन्नत विश्लेषणात्मक, ई-कचरा पुनर्चक्रण और धातुकर्म से जुड़ी विभिन्न प्रयोगशालाओं का दौरा किया। वैज्ञानिकों से सीधे संवाद कर उन्होंने विज्ञान और शोध की बारीकियों को समझा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.