दरभंगा, मार्च 2 -- दरभंगा। शिक्षक रवि रौशन कुमार को एनसीटीई, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल मिशन फर मेंटरिंग (एनएमएम) के अंतर्गत मेंटर के रूप में किया गया है। रवि रौशन ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया। मेंटर के रूप में उनकी भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षकों को शैक्षणिक एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन प्रदान करने की होगी। बता दें कि यह ऑनलाइन मेंटरिंग कार्यक्रम है, जो समर्पित राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से संचालित किया जाता है। इस कार्यक्रम के जरिए देशभर के शिक्षकों को संरचित शैक्षणिक एवं पेशेवर सहयोग डिजिटल माध्यम से लचीले और सुलभ रूप में उपलब्ध कराया जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.