वाराणसी, अक्टूबर 1 -- वाराणसी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा की अंतिम तिथि मंगलवार को बीत गई। 29 सितंबर तक बनारस से कुल 3386 आवेदन किए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को तीन अक्टूबर तक आवेदन में त्रुटि सुधार का मौका दिया गया है। मंडलीय मनोवैज्ञानिक जया कुमारी ने बताया कि अंतिम तिथि तक वाराणसी के अलावा गाजीपुर से 2776, जौनपुर से 4582 और चंदौली से 1931 आवेदन हुए। विंध्याचल मंडल में मिर्जापुर से 1882, सोनभद्र से 1166 और भदोही से 2116 आवेदन किए गए हैं। पिछले वर्ष के सापेक्ष वाराणसी में 716, गाजीपुर में 335, जौनपुर में 515, चंदौली में 316, मिर्जापुर में 98, सोनभद्र में 167 और भदोही में तीन आवेदन अधिक भरे गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...