इटावा औरैया, मार्च 6 -- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति परीक्षा में क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय उझियानी के पांच बच्चों का चयन होने के उपलक्ष्य में विद्यालय परिवार ने बच्चों का सम्मान किया। प्रधानाध्यापक नरेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालय की छात्रा प्रियांजलि ने जिले में 08 वीं रैंक, रवि कुमार ने 26 वीं रैंक, नंदिनी कुशवाहा ने 32 वीं रैंक, बीटू ने 33वीं रैंक, चांदनी ने 35 वीं रैंक प्राप्त की है। सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को होली के अवकाश के बाद शुक्रवार को विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक डॉ मनोज कुमार, बाल कृष्ण, निधि, कीर्ति, गौरव तिवारी, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.