बदायूं, मार्च 6 -- बिसौली। नगर के संविलियन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एनएमएमएस परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणामों में ह्रदेश ने 10वीं, पूजा देवी ने 22वीं और पुष्पा ने 42वीं रैंक हासिल की। प्रधानाचार्या रश्मि गुप्ता व स्टाफ ने मेधावियों को फूलमाला पहनाकर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर शिक्षकों और अभिभावकों में उत्साह है। कार्यक्रम में प्रीति वार्ष्णेय, राजा बेटी, सूर्यपाणि, दीप्ति शुक्ला, प्रवीन कुमार, सोहिल अग्रवाल, अन्तरवती, रूबी गुप्ता, प्रियंका सक्सेना, अनामिका व प्रिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...